Breaking News

जोधपुर में सोने के रथ में निकले भगवान जगन्नाथ:विदेशी सैलानी भी दर्शन करने पहुंचे


जोधपुर शहर में आज कई इलाकों से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली।मंदिर के पुजारी गौरव गौड़ ने बताया- जगदीश मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ के शृंगार के लिए नाथद्वारा से मुकुट और पोशाक मंगवाई गई है। जगन्नाथपुरी से चावल-भात का प्रसाद और ध्वजा मंगवाई है।
ये मंदिर करीब 350 साल पुराना है। हमारे पूर्वज जगन्नाथ पुरी से इसे लेकर आए थे। प्रतिमा चंदन की लकड़ी से बनी है। रथयात्रा के लिए रथ अजमेर से मंगाया है। ये रथ सोने जैसे रंग में रंगा है। साथ ही रथयात्रा में होने वाला शृंगार नाथद्वारा के श्रीनाथजी के स्वरूप जैसा होगा।

No comments