Breaking News

बारां जिला कलेक्ट्रेट को फिर मिली धमकी, तीसरी बार आया धमकी भरा ई-मेल


बारां जिला कलेक्ट्रेट को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा दिया गया और पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। डॉग स्क्वायड और निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
ये साल 2026 में बारां जिला कलेक्ट्रेट को मिला तीसरा धमकी भरा ई-मेल है। इससे पहले 4 अप्रेल 2026 को पहली बार और 6 मई 2026 को दूसरी बार धमकी भरा ई-मेल मिला था। 

No comments