Breaking News

नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसे स्कूटी सवार, 3 बच्चे समेत 4 की मौत


चितौडग़ढ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर आज गुरुवार सुबह कुम्हारी के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है की स्कूटी पर 5 लोग सवार थे जिसमें एक बच्चा जो करीब 10 साल का है वह घायल है जिसका इलाज जारी है।
हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन में हुई।

No comments