Breaking News

जयपुर में 'स्नेक अलर्ट', मानसून में रोजाना 30-40 रेस्क्यू कॉल


जयपुर में मानसून की शुरुआत के साथ सांपों की हलचल बढ़ गई है। बारिश की वजह से लोगों के घरों, बगीचों और बेसमेंट में सांप ज्यादा निकल रहे हैं और इस वजह से स्नेक रेस्क्यू टीमों को हर दिन 30 से 40 कॉल मिल रही हैं। अगर सामान्य दिनों से तुलना करें तो कॉल्स की संख्या तीन गुना ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश में बिलों में पानी भर जाने से सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों की तरफ आ जाते हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

No comments