Breaking News

राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव की तैयारी, जगदीश आफले बन सकते हैं नए सचिव


अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्रबंधन में बड़े बदलाव और चढ़ावा चोरी मामले की जांच को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है. ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण परियोजना के प्रबंधक रहे इंजीनियर जगदीश आफले को नया सचिव नियुक्त करने का फैसाल लिया है. अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने जगदीश आफले का नाम प्रस्तावित होने की पुष्टि की है. दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई एसआईटी ने मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज कर दी है. 

No comments