आषाढ़ी पूर्णिमा पर जंतर-मंतर में होगा पारंपरिक वायु परीक्षण
जयपुर स्थित विश्व धरोहर जंतर-मंतर में आज शाम आषाढ़ी वायु धारणी पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक वायु परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विशेष ध्वज पूजन के बाद विद्वान और ज्योतिषाचार्य वायु की दिशा, गति और प्राकृतिक संकेतों का गहन अध्ययन कर आगामी मानसून में बारिश का पारंपरिक पूर्वानुमान जारी करेंगे। पिछले चार वर्षों से जंतर-मंतर में निरंतर आयोजित किए जा रहे इस वायु परीक्षण पर आम जनता के साथ-साथ किसानों की भी विशेष नजर रहती है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्र और ज्योतिष विज्ञान की एक स्थापित विधि पर आधारित है।

No comments