Breaking News

रेलवे का क्यूआर कोड बताएगा टिकट असली या नकली, ; फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम


रेलवे ने फर्जी टिकटों पर रोक लगाने और टिकट जांच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीक अपनाई है। अब यूटीएस काउंटर से जारी होने वाले टिकटों पर क्यूआर कोड छापा जा रहा है। टिकट जांच के दौरान टीटीई और अन्य जांच स्टाफ हैंड हेल्ड टर्मिनल से क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत पता लगा सकेंगे कि टिकट असली है या नकली। टिकट का पूरा ब्योरा स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसमें टिकट किस स्टेशन से जारी हुआ, किस काउंटर से खरीदा गया, जारी करने का समय और अन्य आवश्यक जानकारी दिखाई देगी। यदि टिकट फर्जी होगा या उसके साथ छेड़छाड़ की गई होगी तो सिस्टम तुरंत इसकी जानकारी दे देगा। 

No comments