Breaking News

लेपर्ड ने गायों के झुंड पर किया हमला: वन विभाग का अलर्ट


अजमेर के काजीपुरा गांव में आज बुधवार सुबह घाटी के पास एक लेपर्ड ने गायों के झुंड पर हमला कर एक बछड़े को शिकार बना लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।
काजीपुरा भैरव मंदिर के पुजारी भागसिंह रावत ने बताया कि सुबह वह मंदिर जा रहे थे। रास्ते में मोड़ के पास 5 से 7 गायें खड़ी थीं। तभी अचानक लेपर्ड ने हमला कर एक बछड़े को पटक दिया और मार डाला। बाकी गायें जान बचाकर गांव की ओर भाग गईं। 


No comments