सीबीएसई ने स्कूल संबद्धता आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2027-28 के लिए सारस 7.0 पोर्टल के माध्यम से स्कूल संबद्धता के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर, 2026 कर दी है।
सीबीएसई ने कहा कि अब सभी श्रेणियों के स्कूल 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय बोर्ड के पहले जारी सर्कुलर के क्रम में लिया गया है।

No comments