Breaking News

सवाई माधोपुर में जंगल से सड़क पर आए मगरमच्छ


रणथंभौर में तेज बारिश के बाद जंगल से निकलकर मगरमच्छ सड़क पर पहुंच गए। शेरपुर झरेटी पर सड़क पर चहलकदमी करते मगरमच्छों को देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाडिय़ां रोक दीं और कुछ देर के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही। 
रणथंभौर के जंगलों में हुई तेज बारिश के बाद नदी-नालों और जलस्रोतों में पानी की अच्छी आवक हुई। बारिश के कारण मिश्रदर्रा गेट, अमरेश्वर और शेरपुर झरेटी में पानी का बहाव बढ़ गया। 

No comments