होटल मालिकों का इंतजार करती रही पुलिस
श्रीगंगानगर शहर के अलग-अलग होटलों में नाबालिगा का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस की अब तक की तहकीकात होटल मालिकों तक पहुंच चुकी है। जांच अधिकारी, डीवाईएसपी कैलाशदान देथा ने होटल मालिकों को दस्तावेज सहित तलब किया हुआ है। दोपहर तक होटल मालिक जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इनके शाम तक जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की संभावना जताई जा रही है।
जांच अधिकारी डीएसपी कैलाशदान देथा ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल जॉय इन के मालिक नरेश धींगड़ा, बीरबल चौक स्थित होटल ड्रीम के मालिक मंगत खुंगर को नोटिस जारी करके दस्तावेजों सहित तलब किया था।

No comments