Breaking News

बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन


श्रीगंगानगर जिले सहित शहरी क्षेत्र और आसपास के गांवों मेें पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी और उमस के चलते जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बार-बार लम्बेे विद्युत कट लगाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
सोमवार को गांव 6 वाई, कालियां, मोहनपुरा व कोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के प्रति रोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर विद्युत कटौती बन्द करवाने तथा कालिया ग्राम पंचायत की निजी कॉलोनियों का कन्वर्जन करने की मांग की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जोधपुर डिस्कॉम श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। 

No comments