Breaking News

दो दर्जन से अधिक लोगों ने खेत में लगी तारबंदी-पिल्लर उखाड़े


श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हिन्दौर मेें स्थित कृषि भूमि पर लगे पिल्लर-तारबंदी को उखाड़ दिया गया। खेत मालिक ने एक दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त महावीर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि मेरे  नाम से हिंदौर में करीब 22 बीघा से अधिक भूमि है। भूमि का सीमा ज्ञान करवाने के बाद तारबंदी की गई थी। विगत 28 जून को खेत पड़ौसी नजरू हाजी, उसका पुत्र इकबाल, गफार खां, उसके भाई अजल खां, सजरू खां, वकली कालू फलकू, रजाक मास्टर, मघे खां, सकूर खां, लाल खां, आरिफ खां, इकबाल भूतपूर्व सरपंच व 20-25 अन्य हथियारों से लैस होकर जमीन पर आये। 

No comments