चंबल से अवैध बजरी खनन पर पुलिस की विशेष निगरानी:घाटों और रास्तों पर लगातार गश्त
धौलपुर जिले में चंबल नदी से बजरी के अवैध खनन और परिवहन पर रोक के लिए पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में जिलेभर के रास्तों पर चौकियां बनाकर आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा, बसई डांग थाना पुलिस और सोने का गुर्जा थाना पुलिस डांग क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। चंबल नदी राजाखेड़ा, धौलपुर, बाड़ी और सरमथुरा क्षेत्र से होकर गुजरती है, जहां कई घाटों से बजरी का परिवहन होता रहा है। इन घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं।

No comments