Breaking News

एमजीएसयू ने जून-2026 परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई


महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर जून-2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 17 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ, 19 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस और 21 जुलाई तक दोगुनी परीक्षा फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय फॉर्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए लिया है। विद्यार्थियों की मांग और सुविधा को देखते हुए तथा कुलगुरु की स्वीकृति के बाद आवेदन की तिथियों में विस्तार किया गया है।

No comments