गगवाना स्कूल में टीचर्स की कमी पर विरोध प्रदर्शन
दौसा के महवा के पास गगवाना गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को अध्यापकों की कमी के विरोध में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल खुलने से पहले ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल में करीब 200 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन यहां 10 अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं।
पूर्व सरपंच अशोक मीणा ने बताया कि स्कूल के माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत होने के बाद से ही प्रमुख व्याख्याता और सेकंड ग्रेड के करीब 10 अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

No comments