मुकुंदरा टनल से गुजरने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बनाई जा रही अत्याधुनिक टनल से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टनल संचालन के लिए अलग से यूजर चार्ज लेने की व्यवस्था की है। टनल से गुजरने वाले वाहनों की पहचान डिजिटल प्रणाली से की जाएगी। वाहन जब एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा से गुजरेंगे, तब इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि संबंधित वाहन ने टनल का उपयोग किया है या नहीं। इसी आधार पर वाहन के फास्टैग खाते से अतिरिक्त टनल शुल्क स्वत: काट लिया जाएगा।

No comments