Breaking News

सरिस्का में पथराव के बीच बाघ का रेस्क्यू:वनकर्मी घायल, चार वाहन क्षतिग्रस्त


सरिस्का बाघ परियोजना की तालवृक्ष रेंज के तुलसीवाला गांव में बाघ को रेस्क्यू करने का अभियान करीब 10 घंटे तक चला। इस दौरान भीड़ के विरोध और पथराव के कारण हालात बिगड़ गए, जिसमें वन विभाग के चार सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई वनकर्मी घायल हो गए। विषम परिस्थितियों के बावजूद वन विभाग की टीम ने बाघ को सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीण के भी घायल होने की सूचना है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पथराव करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और रेस्क्यू अभियान में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

No comments