वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन देंगे संत प्रेमानंद
यमुना पार कुटिया में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद अब गुरु पूर्णिमा पर भक्तों को दर्शन देंगे। यमुना पार बेलवन में नए आश्रम यमुना विहार कुंज में संत प्रेमानंद शिष्यों को दर्शन देंगें। गुरु पूर्णिमा से पहले ही 23 से 29 जुलाई को अलग अलग राज्यों के शिष्य संत प्रेमानंद के दर्शन कर गुरु पूजन करेंगे।
श्रीराधा केली कुंज आश्रम से जारी सूचना के अनुसार यमुना पार बेलवन पर संत अपने नए आश्रम यमुना विहार कुंज में ही गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों को दर्शन देंगे। शाम साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक सत्संग, संध्या आरती, नाम संकीर्तन होगा, तो गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद के दर्शन की व्यवस्था यमुना विहार कुंज में होगी।

No comments