5 लाख में खरीदा गया नीट का पेपर! सीबीआई का खुलासा
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसी ने विशेष अदालत को बताया कि लातूर के कोचिंग सेंटर मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने परीक्षा का पेपर सेट करने वाले पैनल के सदस्य को 5 लाख रुपये दिए थे.
एजेंसी ने जानकारी दी कि ये रकम एनटीए के पैनल में शामिल केमिस्ट्री के पेपर सेटर पी. वी. कुलकर्णी को दी गई थी ताकि परीक्षा से पहले ही केमिस्ट्री के सवाल हासिल किए जा सकें. जांच में खुलासा हुआ है कि मोटेगांवकर ने दूसरे आरोपियों के साथ साजिश रची और परीक्षा से पहले ही केमिस्ट्री के लीक हुए सवाल हासिल कर लिए.

No comments