फ्रिज में शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति, दर्शन को उमड़ी भीड़; शुरू हो गई पूजा
आगरा के एक घर के फ्रिज में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का दावा किया गया है. इसकी सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूजा-अर्चना शुरू हो गई. कई लोग इसे अमरनाथ हिमलिंग से जोड़कर चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं. वैसे वहां आस्था और विज्ञान दोनों नजरियों से चर्चा जारी है.
यह मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई लोग इसकी तुलना अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हिमलिंग से कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य बता रहे हैं.

No comments