Breaking News

एलपीजी के इस्तेमाल की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए पॉलिसी लाने की मांग


 पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दुनियाभर में फ्यूल सप्लाई चेन बाधित हुई है। इस बीच एक एनर्जी कंपनी पुणे गैस ने केंद्र सरकार एलपीजी के कुशल इस्तेमाल के लिए पॉलसी बनाने की मांग की है।
पुणे गैस ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपकर कहा है कि भारत में एलपीजी एफिशिएंसी पॉलिसी फ्रेमवर्क बनाया जाए। कंपनी ने कहा कि कमर्शियल सिलिंडर की कीमत साल की शुरुआत में 1884 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3100 रुपये हो गई है। इसका असर रेस्तरां, अस्पताल और दूसरे सेक्टर्स पर पड़ा है।

No comments