Breaking News

चलती ट्रेन से हुई 3करोड़ की गोल्ड चोरी का खुलासा


नवलगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा में चलती ट्रेन से करीब तीन करोड़ रुपए के सोने के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है। सोने की चोरी लॉजिस्टिक कंपनी का सोना ले जा रहे कर्मचारी से की गई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड लॉजिस्टिक कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी था, जिसने करीब दो महीने तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। हरियाणा जीआरपी की एसआईटी और नवलगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दो करोड़ रुपए के सोने के गहने बरामद किए गए हैं।

No comments