पाली में दंपती से लूट, सोने की कंठी छीनकर फरार
पाली में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर एक वृद्ध दंपती को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर दंपती को रोका और चंद सेकेंड में वृद्धा के गले से सोने की कंठी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी हाईवे पर तेज रफ्तार से भागते नजर आए। सदर थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार भालेलाव अपनी पत्नी लीलादेवी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भालेलाव जाने वाले सुनसान रास्ते पर पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।

No comments