एमसीएक्स के नाम पर हो रही ठगी, जयपुर में ठगों ने जमाया डेरा
देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स ने निवेशकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। जारी एक प्रेस रिलीज में एक्सचेंज ने कहा है कि राजस्थान के जयपुर समेत कुछ इलाकों में कुछ फर्जी लोग और संस्थाएं रूष्टङ्ग के नाम और ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर निवेशकों को ठगने की कोशिश कर रही हैं।
वाट्सअप, टेलीग्राम और फर्जी ऐप के जरिए हो रही ठगी एमसीएक्स के मुताबिक ठग मोबाइल नंबर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग खुद को एपुसीक्स से जुड़ा बताकर या किसी प्रतिष्ठित संस्था का नाम लेकर निवेशकों को झांसे में लेते हैं।

No comments