जोधपुर में मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा: 36 फोन बरामद किए
जोधपुर पश्चिम के सरदारपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सदर बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के माल समेत कुल 36 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया है।
मामले का खुलासा करते हुए थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया सुनील किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता है। बीती 27 जून को दोपहर के समय कोई अज्ञात चोर उसके कमरे से 2 मोबाइल फोन ओर 5300 नगद चुराकर ले गया था।

No comments