राजस्थान में अब हाईवे पर अतिक्रमण से लेकर एम्बुलेंस तक बदलेगा सिस्टम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दौसा में हुए भीषण बस हादसे के बाद राजस्थान सरकार ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने इस घटना को केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे सड़क सुरक्षा तंत्र के लिए गंभीर चेतावनी माना है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
बैठक का सबसे अहम फैसला राष्ट्रीय राजमार्गों पर राज्यव्यापी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का रहा. जिला कलेक्टरों को सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के माध्यम से अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

No comments