Breaking News

आमेर महल में मिला एक लाख रुपए की गड्डियों से भरा बैग


जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के 'शीश महलÓ के पास उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पत्थरों के बीच एक बेहद वजनी लावारिस बैग पड़ा हुआ मिला। सुरक्षा के लिहाज से जब इस लावारिस बैग को सतर्कता के साथ खोला गया, तो उसके अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। बैग के अंदर 1 लाख 6 हजार रुपये की भारतीय करेंसी के नोटों की गड्डियां, कीमती सामान और कुछ निजी दस्तावेज भरे हुए थे। ऐतिहासिक किले के बीचों-बीच नोटों से भरे इस लावारिस बैग के मिलने से एक बार तो हर कोई चौंक गया.

No comments