लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने कोर्ट में लगाई गुहार
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और बांद्रा में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी अनमोल बिश्नोई ने मुंबई में स्पेशल कोर्ट में औपचारिक रूप से सरेंडर करने की इजाजत मांगी है.
अपनी अर्जी में अनमोल ने कहा है कि वह मुंबई कोर्ट के सामने स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहता है. बता दें, अनमोल बिश्नोई अभी नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. उसे नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया था.

No comments