उदयपुर में मानसून की एंट्री, बंगाल की खाड़ी से आया
उदयपुर में आज मानसून की एंट्री हो गई है। आमतौर पर उदयपुर में मानसून 18 से 25 जून के आस-पास प्रवेश करता है लेकिन इस साल करीब 8 देरी से आया है।
2025 में इसकी एंट्री 18 जून को हुई थी। इस साल आज 3 जुलाई को आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 महीने का मानसून सीजन माना है। उदयपुर में मानसून विदाई का समय 15 सितंबर के बाद निर्धारित है। उदयपुर के मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी का मानसून हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान से मेवाड़ क्षेत्र मे प्रवेश किया।

No comments