पीएम दौरे को लेकर मुख्य सचिव और जोधपुर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल 4 जुलाई को होने वाले जोधपुर और पचपदरा दौरे को लेकर राजस्थान सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा वंदे भारत ट्रेन से जयपुर से जोधपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर शरद कविराज सहित आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। अफसरों की फौज उतरते ही दोनों शहरों में सुरक्षा और प्रोटोकॉल की समीक्षा का दौर तेज हो गया है। यह हाई-लेवल टीम आज जोधपुर एयरपोर्ट और पचपदरा रिफाइनरी का ग्राउंड जीरो पर जाकर फाइनल निरीक्षण भी करेगी।

No comments