पचपदरा में तेज़ आंधी-बारिश से गिरे पोस्टर-होर्डिंग्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे से ठीक पहले पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा बाड़मेर और बालोतरा जिले के लिए विशेष पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण पचपदरा में कार्यक्रम स्थल के आसपास लगाए गए प्रधानमंत्री के कई बड़े कट-आउट्स और स्वागत होर्डिंग्स जमीन पर गिर गए, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजन टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं.

No comments