सुबह 6 बजे जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर डकैती:परिवार को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया
अलवर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे जीएसटी विभाग अलवर में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे प्रिंस की कनपटी पर कट्टा लगा दिया। उनके साथ मारपीट भी की। बदमाशेां ने बेटे के सिर पर बैट मार दिया। जिससे हल्के खून भी आए हैं। वारदात के बाद पूरा परिवार सदमे में है। घटना का पता चलने के कुछ देर बाद ही सदर थाने के एसएचओ सहित टीम पहुंच गई। अब बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी है। घर से करीब 20 तोला सोने के जेवर ले गए। नकदी करीब 30 से 40 हजार रुपए ही थे।
जीएसटी कमिश्रन ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे के आसपास पत्नी के जगाने पर दूध लाने के लिए उठा। जैसे ही बाहर के बाथरूम में घुसा। छत से एक नकाबपोश बदमाश ने आकर उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया।

No comments