Breaking News

सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटी


महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंढवड गांव के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस अचानक चालक का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। कई बच्चों को खिड़कियों और बस के दरवाजे के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।  जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है.

No comments