Breaking News

बीकानेर में फॉर्च्यूनर का कहर, दो की मौत:ओवर स्पीड के कारण सड़क पर कई बार पलटी कार


बीकानेर शहर के सागर रोड पर हल्दीराम प्याऊ से बीकानेर की ओर उदासर फांटा के पास देर रात एक तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर बेकाबू होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही फॉच्र्यूनर पहले अनियंत्रित हुई और एक गाय को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन बिजली के पोल और सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में लेता हुआ होटल के सामने कई फीट उछलकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

No comments