Breaking News

राजस्थान बोर्ड-एग्जाम शुल्क 200 रुपए बढ़ाया:6 जुलाई से फार्म भर सकेंगे 10वीं-12वीं स्टूडेन्ट्स


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित किए जाने वाले 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए फार्म 6 जुलाई से भरे जाएंगे। 6 जुलाई से 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेटफीस एक माह का समय दिया गया है।
बोर्ड के अनुसार-एक अतिरिक्त विलम्ब शुल्क के साथ 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 1100 रुपए, दो अतिरिक्त विलम्ब शुल्क के साथ 13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए, दोगुनी फीस के साथ 19 अगस्त से 24 अगस्त तक 1700 रुपए, असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ 25 अगस्त से 1 सितम्बर तक 2350 रुपए फीस लगेगी। 

No comments