Breaking News

पीटीईटी-2026: काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू:16 जुलाई तक चॉइस लॉक


कोटा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी 5 हजार रूपए का ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 15 जुलाई तक ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए से किया जा सकता है। वहीं, बी.एड. कॉलेजों की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉक की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

No comments