Breaking News

अमरावती में 'बाहुबली चोर' का कारनामा! कंधे पर 40 किलो का वॉटर कूलर उठाकर ले गया


महाराष्ट्र के अमरावती से चोरी का एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शातिर चोर ने शहर के सबसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एक जिम के बाहर लगा करीब 35 से 40 किलो वजनी वॉटर कूलर अपने कंधे पर उठाया और आराम से चलता बना. इस दौरान किसी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 
यह घटना अमरावती शहर के राजकमल चौक के पास स्थित एक जिम के बाहर की है. जिम संचालक सुशांत रोडे ने लोगों की सुविधा के लिए पोर्च में ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगाया था. 

No comments