जयपुर-लखनऊ रूट पर यात्रियों को दूसरा बड़ा झटका:
जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजर्स को एक महीने में दूसरा बड़ा झटका लगा है। इंडिगो ने दोपहर में संचालित होने वाली अपनी फ्लाइट का संचालन सीमित कर दिया है। अब यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही संचालित होगी।
इससे पहले 1 जुलाई से इस रूट पर संचालित सुबह की सीधी फ्लाइट बंद कर दी गई थी। ऐसे में दोनों शहरों के बीच रोजाना सीधी एयर कनेक्टिविटी का दावा कमजोर पड़ गया है।

No comments