बूंदी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक चांदना समेत 2 दर्जन को हिरासत में लेकर छोड़ा
बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने तो 3 बार वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई और हल्का बल प्रयोग कर उन्हें पीछे धकेल दिया। पुलिस ने विधायक अशोक चांदना सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया था।

No comments