Breaking News

पप्पू गुर्जर को हाई सिक्योरिटी जेल से किया शिफ्ट:अजमेर से कड़ी सुरक्षा में दौसा सेंट्रल जेल भेजा


डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को आज अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट कर दिया गया। आज मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दौसा की सेंट्रल जेल ले जाया गया। सुरक्षा को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने शिफ्टिंग की मांग की थी।
जेल प्रशासन के ट्रांसफर के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जेल प्रशासन ने जिला पुलिस से अतिरिक्त जाप्ते की मांग की थी। मंगलवार सुबह अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मिलने के बाद शिफ्टिंग की कार्रवाई की गई।

No comments