अलवर मंडी में सरसों के भाव 8000रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे
अलवर कृषि उपज मंडी में पिछले कुछ समय से सुस्त चल रहे सरसों के बाजार में अचानक जोरदार तेजी लौट आई है। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और स्थानीय स्तर पर घटती आवक के कारण मात्र एक सप्ताह के भीतर सरसों के दामों में 260 प्रति क्विंटल का उछाल आया है। इस तेजी के बाद अलवर मंडी में सरसों के भाव इस सीजन के अपने उच्चतम करीब 7900 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। जबकि एक सप्ताह पहले 7650 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास भाव थे।

No comments