Breaking News

भामाशाह ने गौशाला को दिए 1.41 लाख, गुरु पूर्णिमा पर किया सम्मान


रायसिंहनगर में श्री गोपाल कृष्ण गौ सेवा समिति, भादवावाला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भामाशाह कुलदीप धारनिया एवं मनीराम धारनिया ने गौसेवा के लिए 1.41 लाख का सहयोग प्रदान किया। समिति अध्यक्ष महावीर भादू की सेवा भावना से प्रेरित होकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्थिक सहयोग दिया गया। इस अवसर पर गौशाला परिवार ने दोनों भामाशाहों का पगड़ी पहनाकर एवं भामाशाह पदक भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मेघराज शर्मा, मदन खाती, नंदराम गोदारा, हंसराज कस्वा, दुलीचंद मेघवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments