एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के आयोजन की सूचना थाना कोतवाली जैसलमेर में देने गये थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की एवं अभद्र व्यवहार किया, जिसे लेकर श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments