Breaking News

आईसीएआर की सूरजमुखी परियोजना के लिए टांटिया विश्वविद्यालय का चयन


श्रीगंगानगर के टांटिया विश्वविद्यालय के कृषि संकाय का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ ऑयलसीड्स रिसर्च (आईआईओआर), हैदराबाद की सूरजमुखी एससीएसपी परियोजना के लिए हुआ है। इस परियोजना के लिए चयनित होने वाला टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया है। परियोजना के तहत जिले के किसानों को उन्नत सूरजमुखी बीज, आधुनिक खेती तकनीकों का प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 

No comments