Breaking News

अंबेडकर पार्क का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी


गजसिंहपुर नगर के अंबेडकर भवन के सामने डिफेंस रोड पर बनने वाले अंबेडकर पार्क का गुरुवार को भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि समनदीप सिंह वडिंग एवं प्रदीप बोथरा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ ने अतिथियों का बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्क बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों का प्रतीक बनेगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, हरियाली, इंटरलॉकिंग पथ और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

No comments