ठेकेदारों ने आयुक्त का किया घेराव
श्रीगंगानगर नगर परिषद के समस्त ठेकेदारों द्वारा गुरुवार को पूर्व में दिये गये ज्ञापन के सम्बंध में आयुक्त का घेराव कर बिलों भुगतान की मांग की है।
इस मौके पर ठेकेदारों ने आयुक्त को उक्त समस्या से अवगत करवाते हुए बताया कि हमारे द्वारा विभिन्न कार्य करवाये जा रहे हैं। इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं आयुक्त मिलखराज चुघ ने ठेकेदारों को जल्द भुगतान दिलवाने एवं समस्या का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया है।
No comments