सावन में सेवा और श्रद्धा का संगम: रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट ने किया रुद्राभिषेक
पावन श्रावण मास के अवसर पर रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट ने गुरुवार को अपना घर आश्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। क्लब की ओर से भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हर्बल वाटिका में औषधीय पौधों का पौधारोपण भी किया गया।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन नरेश लीला एवं रोटे रविंद्र लीला रहे, जबकि हर्बल वाटिका पौधारोपण अभियान का नेतृत्व रोटेरियन भूपेंद्र राजपाल ने किया।
क्लब अध्यक्ष रोटे नितिन अग्रवाल ने कहा कि सावन केवल भगवान शिव की आराधना का ही नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और सेवा का भी संदेश देता है।

No comments