Breaking News

सर्किट हाउस सरकारी नर्सरी में 15 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध


श्रीगंगानगर शहर के सर्किट हाउस स्थित सरकारी नर्सरी में करीब 15 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। इन दिनों पौधारोपण अभियान जोरों पर हैं। इस नर्सरी में सेवारत सहायक वनपाल रचना रानी ने बताया कि अब तक विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और आमजन को करीब 20000 पौधे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पौधों का रेट ऊंचाई के हिसाब से 6, 10 और 15 रुपए प्रति पौधा है। नर्सरी में गुलमोहर, अमलताश, जामुन, नीम, बकैन, अमरूद, सहजन, पॉपलर, शीशम,  गुलाब, आंवला, खेजड़ी, टेमल, करंज और मीठा नीम आदि प्रजातियों के पौध उपलब्ध हैं।

No comments