Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग कर्मी की मौत, डॉक्टर घायल


श्रीगंगानगर के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र में विजयनगर मार्ग पर गुरूवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग कर्मी की मौत हो गई, जबकि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर घायल हो गये। हादसे के बाद मौके से फरार कार को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई भोलूराम ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान 49 वर्षीय पीरदान निवासी वार्ड नम्बर 1 आरसीपी कॉलोनी विजयनगर के रूप में हुई। 
घायल डा. प्रदीप सागर हैं। डा. प्रदीप सागर 12 जीबी स्थित पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर नियुक्त हैं। 

No comments